विज्ञापन
लीडरबोर्ड बैनर

नगीना थाने का चार्ज संभालते ही थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर कहा अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा : थाना प्रभारी विकास कुमार।

अंकुर कुमार ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय मुहिम रिपोर्ट।बिजनौर / नगीना। नवागत थाना प्रभारी विकास कुमार ने थाने का चार्ज संभालने के बाद शुक्रवार को अपनी पहली प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए क…

नगीना थाने का चार्ज संभालते ही थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर कहा अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा : थाना प्रभारी विकास कुमार।
नगीना थाने का चार्ज संभालते ही थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर कहा अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा : थाना प्रभारी विकास कुमार।

अंकुर कुमार ब्यूरो चीफ 
राष्ट्रीय मुहिम रिपोर्ट।

बिजनौर / नगीना। नवागत थाना प्रभारी विकास कुमार ने थाने का चार्ज संभालने के बाद शुक्रवार को अपनी पहली प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में थाने में  शिकायत लेकर आने वाले सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा तथा अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जायेगा और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा उन्होंने नगीना के मीडिया कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें समाचारों के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जायेगा तथा सभी सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जायेगी अंत मे थाना प्रभारी विकास कुमार ने पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा कर सभी मीडिया कर्मियों का आभार प्रकट किया। नगीना थाना कोतवाली के नए प्रभारी बनाए गए विकास कुमार अभी तक थाना कोतवाली देहात के प्रभारी के पद पर तैनात थे, इसके अलावा जनपद में नगीना देहात, रेहड़, मंडावली, नूरपुर आदि थानों में सेवाएं दे चुके हैं जोकि रहने वाले जिला गाजियाबाद के हैं ।उधर एसपी अभिषेक झा ने नगीना थाना कोतवाली के प्रभारी पद पर कार्यरत अवनीत मान का स्थानांतरण बिजनौर शहर कोतवाली के थाना प्रभारी के पद पर किया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उनके स्थान पर बिजनौर कोतवाली देहात से आए हुए विकास कुमार ने नगीना थाने के प्रभारी को चार्ज संभाल लिया है प्रेस वार्ता में भारतीय प्रेस क्लब ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एड. वसीम वारसी, महासचिव अंकुर कुमार, सरंक्षक राकेश कुमार वर्मा सहित यासिर शम्सी आदि नगर व क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

फ़ोटो।

इस खबर को शेयर करें
संपादकीय टीम

हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय मुहिम का संपादकीय डेस्क।

टिप्पणियाँ (0)

विज्ञापन
फुटर के ऊपर बैनर