विज्ञापन
लीडरबोर्ड बैनर

487 करोड़ की सौगात के साथ फतेहपुर पहुंचे CM योगी, बोले- 'अब आकांक्षी नहीं, विकास का मॉडल बनेगा जिला'* राष्टीय मुहिम ब्यूरो मंडल लखनऊ- अखिलेश सिंह

*487 करोड़ की सौगात के साथ फतेहपुर पहुंचे CM योगी, बोले- 'अब आकांक्षी नहीं, विकास का मॉडल बनेगा जिला'*राष्टीय मुहिम ब्यूरो मंडल लखनऊ- अखिलेश सिंहफतेहपुर- जिलें में शनिवार कडी-धूप मे सीएम को देखने के …

487 करोड़ की सौगात के साथ फतेहपुर पहुंचे CM योगी, बोले- 'अब आकांक्षी नहीं, विकास का मॉडल बनेगा जिला'*  राष्टीय मुहिम ब्यूरो मंडल लखनऊ- अखिलेश सिंह
487 करोड़ की सौगात के साथ फतेहपुर पहुंचे CM योगी, बोले- 'अब आकांक्षी नहीं, विकास का मॉडल बनेगा जिला'* राष्टीय मुहिम ब्यूरो मंडल लखनऊ- अखिलेश सिंह

*487 करोड़ की सौगात के साथ फतेहपुर पहुंचे CM योगी, बोले- 'अब आकांक्षी नहीं, विकास का मॉडल बनेगा जिला'*

राष्टीय मुहिम ब्यूरो मंडल लखनऊ- अखिलेश सिंह


फतेहपुर- जिलें में शनिवार कडी-धूप मे सीएम को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड सुबह 8 बजें पहूंचने लगी । वही निर्धारित समय पर सीएम का हेलीकाफ्टर आसमान उड़ता हुआ दिखाई पडा़ तो फतेहपुर की जनता अपनें -अपनें  हाथ उठाकर अभिनन्दन किऐं।और फतेपुर अपने जनप्रतिनिधियों प्रशंसा करते  फतेहपुर धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 487 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंच से उन्होंने सबसे पहले जिले की क्रांतिकारी विरासत को सलाम किया। कहा, "खोलवा की इमली आज भी 1857 की गूंज सुनाती है। यही वो माटी है जिसने ठाकुर दरियाव सिंह, शहीद जोधा सिंह अटैया, गणेश शंकर विद्यार्थी और सोहनलाल द्विवेदी जैसे नायकों को जन्म दिया।"

सीएम ने कहा कि काफी अरसें बाद फतेहपुर आना हुआ। कभी ये जिला आकांक्षी सूची में था। पहचान थी - बिजली की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव, रोजगार नहीं और आधारभूत ढांचे का पिछड़ापन। "लेकिन डबल इंजन सरकार ने 9 साल में इसकी तस्वीर बदल दी है।"

*'विकास का पैसा लूट लेता था सैफई सिंडिकेट'*  
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर सीधा प्रहार किया। बोले, "गंगा-यमुना के बीच और कानपुर-प्रयागराज के बीच बसे होने के बावजूद फतेहपुर को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया। यहां आने वाला विकास का धन सैफई सिंडिकेट की भेंट चढ़ जाता था। न मेडिकल कॉलेज था, न उद्योग, न युवाओं के लिए अवसर।"उन्होंने बताया कि अब फतेहपुर में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया और ठाकुर दरियाव सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन चुका है। ये अब आसपास के जिलों के लिए स्वास्थ्य का बड़ा केंद्र है। साथ में सड़कें, पुल, फ्लाईओवर, बेहतर बिजली और प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र ने जिले को नई रफ्तार दी है। ODOP और स्वयं सहायता समूहों से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।

*युवा-किसान-गरीब पर सरकार का फोकस*  
सीएम ने कहा कि 2015 से 2017 के बीच हुई भर्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थीं। "लेकिन हमने पिछले सवा नौ साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को बिना सिफारिश, बिना खर्ची के नौकरी दी है। अब फतेहपुर का युवा भी योग्यता के दम पर पुलिस, शिक्षक और आयोग की भर्तियों में चुनकर आ रहा है।"
पेपर लीक पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का कानून ला रही है। "अब युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"किसानों के लिए निजी नलकूप की बिजली फ्री और दुर्घटना पर 5 लाख की मदद का जिक्र किया। गरीबों को मुफ्त राशन, पीएम आवास, आयुष्मान में 5 लाख तक इलाज और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है।

सपा-कांग्रेस पर हमला करते हुए सीएम बोले, "जिन्होंने खुद भर्ती घोटाले किए, आज वही मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। पहले भू-माफिया राज करता था, अब कानून का राज है।"अंत में उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है फतेहपुर को उत्तर प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना। इस मौके पर राज्य मंञीं एंव  श्रीमती कृष्णा पासवान,पिछडा राज्य आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति,शाह-अयाह विधायक विकाश गुप्ता, विधायक राजेंद पटेल,विधायक जय कुमार जैकी,एव भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

इस खबर को शेयर करें
संपादकीय टीम

हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय मुहिम का संपादकीय डेस्क।

टिप्पणियाँ (0)

विज्ञापन
फुटर के ऊपर बैनर