विज्ञापन
लीडरबोर्ड बैनर

भारतीय पटेल महासभा उत्तर प्रदेश में अभिषेक कुमार सिंह पटेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी

लखनऊ। भारतीय पटेल महासभा उत्तर प्रदेश ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पटेल अभिषेक कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। यह न…

भारतीय पटेल महासभा उत्तर प्रदेश में अभिषेक कुमार सिंह पटेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी
भारतीय पटेल महासभा उत्तर प्रदेश में अभिषेक कुमार सिंह पटेल बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी

लखनऊ। भारतीय पटेल महासभा उत्तर प्रदेश ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पटेल अभिषेक कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति द्वारा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अनुपम कुमार पटेल द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि अभिषेक कुमार सिंह पटेल संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं विचारधारा को सुदृढ़ करते हुए पूर्वांचल क्षेत्र में संगठन का विस्तार करेंगे तथा महासभा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम कुमार पटेल एवं प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार सिंह पटेल ने अभिषेक कुमार सिंह पटेल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पूर्वांचल क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पटेल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज हित एवं संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस खबर को शेयर करें
संपादकीय टीम

हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय मुहिम का संपादकीय डेस्क।

टिप्पणियाँ (0)

विज्ञापन
फुटर के ऊपर बैनर