विज्ञापन
लीडरबोर्ड बैनर

ग्राम सेवा सहकारी समिति मेंगलवा की वार्षिक आम सभा संपन्न*

जालोर मेंगलवा। ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. मेंगलवा की वार्षिक साधारण आम सभा का आयोजन शुक्रवार को समिति परिसर में किया गया।बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष छगनलाल सुथार द्वारा की गई। सभा में वर्ष 2024-…

ग्राम सेवा सहकारी समिति मेंगलवा की वार्षिक आम सभा संपन्न*

जालोर मेंगलवा। ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. मेंगलवा की वार्षिक साधारण आम सभा का आयोजन शुक्रवार को समिति परिसर में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष छगनलाल सुथार द्वारा की गई। सभा में वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई साथ ही अध्यक्ष छगनलाल सुथार को सहकार सप्ताह कृषक सम्मान दिवस पर समिति को सुदृढ़ बनाने जैसे सराहनीय कार्यों के लिए जिला स्तरीय पर सम्मान हुआ।

इस दौरान व्यवस्थापक मूलदास वैष्णव ने बताया कि समिति अध्यक्ष ने समिति क्षेत्र में जन जन में सहकारिता की भावना को बढ़ाने एवम् युवाओं को जोड़कर समृद्धि की पहल को साकार कर समिति के सराहनीय कार्य करने पर संचालक मंडल सदस्यो द्वारा अध्यक्ष मेंगलवा आने पर साफ व माला से स्वागत किया एवं व्यवस्थापक ने किसानों को खाद-बीज, ऋण वितरण एवं खरीद-बिक्री में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। सभा में पिछले वर्ष के लाभांश वितरण पर भी प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में समिति अध्यक्ष ने व्यवस्थापक और सभी सदस्यों का अंत में आभार जताया।
इस दौरान सुरेश राजपुरोहित,मंगलसिंह दहिया, सकाराम मेघवाल,लीलाराम राजपुरोहित,कालूराम राणा,खेताराम मोदी,धर्माराम डांगी,बाबूराम माली, कन्हेयालाल राजपुरोहित, गणेशाराम,खीमाराम सैन,दानाराम सहित समिति सदस्यों व किसानों की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
संपादकीय टीम

हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय मुहिम का संपादकीय डेस्क।

टिप्पणियाँ (0)

विज्ञापन
फुटर के ऊपर बैनर