जालोर सायला।शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी की सुरक्षा को लेकर आशापुरा ग्रुप द्वारा प्रमुख शासन सचिव गृह विभाग के नाम उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया।
आशापुरा ग्रुप के पदाधिकारियों ने बागोड़ा से वाहन रैली के रूप में तिलोड़ा,सियावाट होते हुए सायला पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहाकि गत महीने शिव विधायक भाटी को प्राप्त सुरक्षा में कटौती करने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।साथ ही उनकी लोकप्रियता को देखते हुए जल्द ही पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।राज्य सरकार पर उनकी राजनीतिक दृष्टि से उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है।जो राजनीतिक षड्यंत्र को दर्शाती है।शिव विधायक हमेशा से आमजन के हितों से मुद्दों को लेकर कार्य कर रहे है।बिना किसी दलीय विचारधारा से जनता के हितों को लेकर उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचा कर राहत प्रदान करने का कार्य कर रहे है। रैली के बाद उपखंड अधिकारी सायला को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन शिव विधायक भाटी को असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही है।भाटी सीमावर्ती क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है जिन्हें राष्ट्रविरोधी खुलेआम धमकी दी जा रही है।जिसके मद्देनजर तत्काल रूप से सुरक्षा देने की मांग रखी है।
इस दौरान अमरसिंह पोषाणा,
तेजपालसिंह बागोड़ा, विक्रमसिंह सुराणा, कुलदीपसिंह,लुदराडा,मनोहरसिंह चैनपुरा,हरिसिंह तिलोडा, शेरसिंह चैनपुरा,
प्रेमसिंह तेलवाडा, जनकसिंह,सत्यवर्धनसिंह बावतरा,भूपेंद्रसिंह, दुर्गेश राव,नारायण देवासी,महेंद्रसिंह तिलोड़ा,जसवंत राजपुरीहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
*पूर्व में चार पीएसओ वर्तमान में एक भी नहीं*
आशापुरा ग्रुप ने राज्य सरकार पर शिव विधायक की सुरक्षा में कटौती करने पर रोष व्यक्त करते हुए कहाकि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भाटी को सुक्षा की दृष्टि से हथियारबंद पीएसओ की सुरक्षा व्यवस्था की थी।गत महीने तक उनकी सुरक्षा में चार पीएसओ थे।जबकि वर्तमान में एक भी पीएसओ नहीं है।

टिप्पणियाँ (0)