सुल्तानपुर। राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन की ओर से रविवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक होटल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की सर्वसम्मति से आलोक आर्य को प्रदेश संगठन महामंत्री चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश संगठन महामंत्री चुने जाने के बाद आलोक आर्य के गृह जनपद सुल्तानपुर आगमन पर संगठन से जुड़े व्यापारियों ने उनके निवास पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
स्वागत समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने विश्वास जताया कि आलोक आर्य के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा प्रदेश के व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन के प्रति अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संगठन के सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया जिला उपाध्यक्ष यश अग्रहरि नगर अध्यक्ष संजय कसौधन नगर महामंत्री विनय सेन जिला युवा अध्यक्ष अशोक वर्मा जिला संगठन मंत्री श्याम बहादुर जंगी जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव सरैया बाजार अध्यक्ष विनोद अग्रहरि एवं सरैया बाजार के पदाधिकारी अशोक कुमार अग्रहरी मोहनलाल अग्रहरि शिवनारायण अग्रहरि दिनेश अग्रहरि शालिगराम अग्रहरि एवं मोहम्मद वसीम आदि उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ (0)