सोनभद्र। जनपद सोनभद्र स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनता सुनवाई के दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेन्द्र बारी ने बड़ी गंभीरता के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही स्पष्ट निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप अनेक शिकायतों का तत्काल समाधान कराया गया।
सतेन्द्र बारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए सतेन्द्र बारी ने सम्मानित किया।
जनता सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, एडीओ (समाज कल्याण), पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ (0)