केंद्र सरकार ने डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत देशभर के खेतों का डिजिटल भू-अभिलेख तैयार होगा और किसानों को मौसम, बीज व बाजार की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से फसल बीमा और सब्सिडी की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी। पहले चरण में देश के सौ जिलों को शामिल किया जाएगा।

टिप्पणियाँ (0)