सहारनपुर। सहारनपुर जनपद स्थित एएलएम कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता सत्येंद्र बारी तत्काल अस्पताल पहुंचे और गैस रिसाव से प्रभावित घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। अस्पताल में सत्येंद्र बारी ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को मौके पर बुलाकर घटना की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस रिसाव की घटना की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। दवाइयों, ऑक्सीजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के इलाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। सत्येंद्र बारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। यदि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना, उनका समुचित उपचार कराना और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
सहारनपुर में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, अस्पताल पहुंचे सत्येंद्र बारी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद स्थित एएलएम कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता सत्येंद्र बारी तत्काल अस्पताल पहुंचे और गैस रिसाव से प्रभावित …

टिप्पणियाँ (0)