*जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने शुरू किया पौधरोपण अभियान पत्रकारों ने लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प*
सुल्तानपुर। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के बैनर तले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना के निर्देशन में आज सुल्तानपुर में वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पौधे रोपे गए तथा 300 पौधों का वितरण किया गया।
इस अभियान को "एक पेड़ – एक पत्रकार" नाम दिया गया है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक पत्रकार को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाना है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पौधरोपण अभियान पूरे सप्ताह लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण के साथ-साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के मण्डल महामंत्री नीरज तिवारी जिलाध्यक्ष रामानन्द जिला उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव जिला महामंत्री फरीद अहमद अर्शी अवधेश गुप्ता रामराज पाण्डेय सिद्धार्थ उपाध्याय राकेश कुमार शर्मा ओम प्रकाश शर्मा महामंत्री कुड़वार ब्लॉक सहित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है।

टिप्पणियाँ (0)