जालोर दहिवा -दहिवा गांव में चार मंदिरों का गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम मीठा महंत उम्मेदगिरी महाराज, कृष्णा गोपाला नन्द महाराज डंडाली की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
दुदेश्वर महादेव और राधा-कृष्ण मंदिर का चौदहवां तथा गणपति और रामदेव मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वार्षिकोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। 9 बजे तक मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई। सुबह शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ चारों मंदिरों के शिखरों पर लाभार्थी परिवारों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जयकारों से माहौल गूंज उठा। साथ ही महिलाओं ने मंगलगीत गाए। इसके बाद दोपहर में धर्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुएं वहीं धर्मसभा में अगले वर्ष के चार मंदिरों के वार्षिकोत्सव में में चढ़ावे की बोलियां
बोली गए।
इसमें ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया। गौ माता के चारे के लिए भी चढ़ावे बोले गए। कार्यक्रम में महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।
वार्षिकोत्सव का लाभार्थी चौधरी तरक परिवार द्वारा किया गया
पूर्व रात्रि में भजन संध्या आयोजन में भजन गायक कान्ति लाल राजपुरोहित एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी ।
यह रहें मोजूद
सरपंच लीलाराम चौधरी
जिला परिषद सदस्य रामाराम चौधरी
भाजपा मंडल महामंत्री डायालाल राजपुरोहित पुर्व मंडल अध्यक्ष केवदाराम चौधरी इन्द्रसिंह सागाणा छतराराम दुदवा विकाश पटेल सांवलाराम चौधरी
कार्यक्रम का मंच संचालन डूंगरसिंह भाटा और प्रेम सिंह दहीवा ने किया।

टिप्पणियाँ (0)