विज्ञापन
लीडरबोर्ड बैनर

49वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अवध राइफल शूटिंग एकेडमी का शानदार प्रदर्शन*

नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अवध राइफल शूटिंग एकेडमी, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदक…

49वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अवध राइफल शूटिंग एकेडमी का शानदार प्रदर्शन*

नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अवध राइफल शूटिंग एकेडमी, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 पदक जीतकर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न ट्रैप, डबल ट्रैप, राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। साथ ही कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया।
एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर विक्रम राय ने बताया कि उनकी एकेडमी के खिलाड़ी पिछले आठ वर्षों से लगातार उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी टीम ने शानदार सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता में अटल राय (आईएएस) ने सीनियर मास्टर ट्रैप वर्ग में स्वर्ण पदक, विक्रम राय ने मास्टर ट्रैप एनआर वर्ग में स्वर्ण पदक तथा अमित अग्रवाल ने रजत पदक जीता। गर्वित पाण्डेय ने डबल ट्रैप सीनियर एवं जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। रुद्रांश विनायक यादव, अकबर नकवी, अली फैजान काज़मी, अज़लान असगर सहित अनेक खिलाड़ियों ने भी विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर एकेडमी का गौरव बढ़ाया।
टीम स्पर्धाओं में भी अवध राइफल शूटिंग एकेडमी का दबदबा कायम रहा। ट्रैप एवं डबल ट्रैप प्रतियोगिताओं में लखनऊ की टीम ने कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
स्मॉल बोर (.22) 50 मीटर राइफल स्पर्धा में अनूप कुमार (पीपीएस) ने दो स्वर्ण पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं बलजीत सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया तथा अगम सिंह ने प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। .22 बोर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रशांत कुमार चौरसिया, उमेश कुमार चौधरी एवं ऋषभ शुक्ला ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
एकेडमी के संस्थापक विक्रम राय ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी आगामी प्री-नेशनल एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

इस खबर को शेयर करें
संपादकीय टीम

हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय मुहिम का संपादकीय डेस्क।

टिप्पणियाँ (0)

विज्ञापन
फुटर के ऊपर बैनर